आम लोगों तक पहुंचा डीआरडीओ का मच्छर निरोधक (लीड-1)
रक्षा अनुसंधान के माध्यम से तैयार डीआरडीओ के इस खास उत्पाद को सोमवार को खुले बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया गया। इसके लिए ज्योति लैबोरेटरीज नाम की एक निजी कम्पनी की मदद ली जा रही है।
ग्वालियर स्थित रक्षा डीआरडीई की प्रयोगशाला में तैयार यह कीट नाशक यंत्र में डाईइथाइल फिनाइल एसीटामाइड (डेपा) फार्मूले पर आधारित है और इसे मुख्य रूप से दूरस्थ इलाकों में तैनात भारतीय सेना के जवानों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।
डीआरडीओ के मुख्य अनुसंधान एवं विकास नियंत्रक (एरोनॉटिक्स एंड सर्विसेज इंटरेक्शंस) सी.के. प्रहलाद ने इस अवसर पर बताया, "यह मूल रूप से घरों से बाहर इस्तेमाल होने वाला मच्छर निरोधक है जबकि बाजार में अब तक जो मच्छर निरोधक उपलब्ध हैं उन्हें घरों के अंदर ही इस्तेमाल किया जा सकता है।"
"इससे मच्छर मरते नहीं हैं बल्कि वे इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति से दूर रहते हैं। इसके अलावा हम डीआरडीओ के आठ उत्पादों को आम लोगों के लिए बाजारों में उतारने को लेकर करार किया है। इन उत्पादों को बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पैक में उतारा जाएगा।"
ज्योति लैबोरेटरीज 'मैक्सो सेफ एंड सॉफ्ट' का प्रचार करेगी, इसे तीन रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस श्रेणी की क्रीम 'मैक्सो मिलिट्री' 36 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके इस्तेमाल से छह से लेकर आठ घंटे तक मच्छरों से बचाव हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications