नक्सलियों पर जवाबी हमले की अनुमति नहीं : सेना प्रमुख
सिंह ने कहा कि सेना को आत्मरक्षा में नक्सलियों पर गोली चलाने की अनुमति अभी तक केंद्र सरकार से नहीं मिली है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होगा।
सिंह ने समाचार चैनल एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, "हमने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। हमारा विशुद्ध लक्ष्य पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण देना है। हम उन इलाकों में नक्सलियों को पकड़ने के लिए नहीं जाते हैं। हालांकि हमने अपने जवानों को बता दिया है नक्सलियों से सामना होने पर उन्हें क्या करना है।"
उनहोंने कहा, "यदि हमला होता है तो निश्चित रूप से कुछ लोग हमारे जवानों पर हत्या का आरोप लगा सकते हैं। हमने यह मान लिया है कि किसी समस्या की परवाह किए बिना हमें प्रशिक्षण देना है।"
उल्लेखनीय है कि सेना नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जा रहा है। सेना ने केंद्र सरकार से नियमों में संशोधन की मांग की है, ताकि अपने जवानों की कानूनन रक्षा के लिए उसे नक्सलियों पर जवाबी हमले की अनुमति मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications