राहुल का शिलांग दौरा : अनदेखी पर पत्रकार भड़के (लीड-1)
पत्रकारों ने शिकायत की है कि आमंत्रण के बावजूद विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के जवानों ने सुरक्षा को लेकर उन्हें राहुल से दूर रखा और उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
राहुल के यहां पहुंचने और उनके संबोधन के दौरान तीन छायाकरों ने तस्वीर लेने के लिए भीतर प्रवेश किया लेकिन एसपीजी ने उन्हें बाहर कर दिया।
इसके पहले, एसपीजी ने कहा था कि राहुल के कार्यक्रम में सिर्फ मान्यता प्राप्त छायाकारों को 10 फुट की दूरी से तस्वीर लेने की इजाजत होगी।
राहुल युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश भर में दौरा कर रहे हैं। इस दौरान तस्वीर लेने की मामूली इजाजत मिलती है वरना सामान्य तौर पर मीडिया को राहुल से दूर रखा जाता है।
राहुल यहां आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से तकरीबन 45 मिनट तक रूबरू हुए और भ्रष्टाचार, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से लेकर आतंकवाद के मुद्दे पर गम्भीरता से बातचीत की।
राहुल को ऐसे ही एक अन्य कार्यक्रम के तहत सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाना था लेकिन उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया।
कार्यक्रम के संयोजक जी. कृष्णन ने बताया कि राहुल ने छात्रों से भ्रष्टाचार, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से लेकर आतंकवाद के मुद्दे पर गम्भीरता से बातचीत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications