ब्रिटेन में टाउन हॉल प्रमुखों की आमदनी प्रधानमंत्री से ज्यादा

लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में टाउन हॉल प्रमुखों का वेतन देश के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के वेतन से काफी ज्यादा है। यहां जारी नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक 43 फीसदी काउंसिल अधिकारियों ने पिछले वर्ष वेतन एवं शुल्कों के जरिए 150,000 पौंड (240,000 डॉलर) अर्जित किए, जबकि इनकी तुलना में कैमरन की एक वर्ष में आमदनी 142,500 पौंड रही।

आयकर आंकड़ा सेवा के अनुसार 300 स्थानीय प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की औसत आमदनी अब 147,934 पौंड है।

सबसे अधिक वेतन पाने वाले लंदन बॉरो ऑफ वांड्सवर्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेराल्ड जोन्स हैं, जिन्हें कुल वेतन के रूप में 299, 925 पौंड मिले।

उनकी इस आमदनी में मूल वेतन, शुल्कें और भत्तों तथा 18 माह की अवधि में उनके किए कार्यो के आधार पर दिया गया पारितोषिक (बोनस) शामिल है।

वेतनमान के दूसरे छोर पर हैं पश्चिमी सॉमरसेट जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एड्रिन डायर जिनका वेतन सबसे कम 62,261 पौंड है।

आयकर आंकड़ा सेवा के नसरीन रहमान ने कहा, "स्थानीय प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में से लगभग आधे की आमदनी प्रधानमंत्री से अधिक है। मौजूदा समय में टाउन हॉल प्रमुखों को परिषद करदाताओं के कड़े सवालों का सामना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+