गुजरे जमाने की 6 अभिनेत्रियों पर डाक टिकट जारी
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व संग्रहणीय डाक टिकट प्रदर्शनी में भारतीय सिनेमा के गुजरे जमाने की छह अभिनेत्रियों पर बने डाक टिकटों का एक सेट जारी किया गया।
डाक टिकटों पर स्थान पाने वाली ये अभिनेत्रियां हैं- मीना कुमारी, नूतन, कानन देवी, देविका रानी, लीला नायडू और सावित्री देवी। इन टिकटों को केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री गुरुदास कामत ने रविवार शाम जारी किया।
भारतीय डाक विभाग इससे पहले अभिनेत्री मधुबाला, नर्गिस, अभिनेता गुरु दत्त व राज कपूर, गायक कुंदन लाल सहगल, मुकेश, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, हेमंत कुमार और बेगम अख्तर एवं निर्देशक दादासाहेब फाल्के, सत्यजित रे तथा बिमल रॉय को डाक टिकटों पर स्थान देकर सम्मानित कर चुका है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख एवं वैजयंतीमाला बाली ने गुजरे जमाने की अभिनेत्रियों तथा उन दिनों की कार्य संस्कृति को याद किया।
मंत्री ने इस मौके पर भारतीय डाक के इतिहास पर आधारित स्टीव बोर्जिया की पुस्तक 'पीजन टू पोस्ट' (कबूतर से डाक तक) का विमोचन भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications