मुबारक बीमार, कोमा में नहीं : रिपोर्ट
मॉस्को, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक गम्भीर रूप से बीमार हैं और इसके बावजूद वह अपना इलाज नहीं करवा रहे हैं।
समाचार पत्र अल गोम्हुरिया ने मुबारक के करीबियों के हवाले से बताया कि 82 वर्षीय मुबारक मनोवैज्ञानिक अवसाद में हैं और अपनी बीमारी के बावजूद वह इलाज कराने से इंकार कर रहे हैं।
समाचार पत्र की इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि वह कोमा में नहीं हैं।
इससे पहले रविवार को मिस्र के एक अन्य समाचार पत्र अल-मसरी अल यूम ने खबर दी थी कि मुबारक गम्भीर रूप से बीमार हैं और कोमा में चले गए हैं।
समझा जाता है कि मुबारक अभी शर्म-अल-शेख के समुद्र किनारे स्थित एक रिसार्ट में हैं। मुबारक पिछले साल जर्मनी गए थे, जहां के एक अस्पताल में उन्होंने गॉल ब्लाडर की सर्जरी कराई थी।
अपने खिलाफ 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद मुबारक ने शुक्रवार को राष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications