रिहा हुए राहत फतेह अली
सूत्रों के मुताबिक राहत व उनके दो सहयोगियों मारूफ और चित्रेश श्रीवास्तव को डीआरआई के समक्ष 17 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया है।
पाकिस्तानी उच्चायोग से मिले इस आश्वासन के बाद राहत को रिहा किया गया कि वह पूछताछ में सहायता करेंगे।
सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान उन्हें भारत छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राहत को रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। उनके पास से एक लाख डॉलर से अधिक की अघोषित विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी।
उनके साथ 15 सदस्यों का एक दल था जो एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पाकिस्तान लौट रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications