'अधिकारियों के निर्देश पर हुआ अमर सिंह का फोन टैप'
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। रिलायंस इन्फोकॉम ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में कहा कि राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अमर सिंह का फोन दिल्ली पुलिस के निर्देश पर टैप किया गया।
रिलायंस कम्युनिकेशन से जुड़े नोडल अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) ए.के. सचदेवा ने 21 पृष्ठों के अपने हलफनामे में कहा कि निर्दिष्ट प्रक्रिया के तहत उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों से निर्देश मिले थे। वह लोक एवं राष्ट्रहित में त्वरित कार्रवाई करने के दायित्व से बंधे हुए हैं।
हलफनामे में कहा गया है कि अमर सिंह का फोन टैप प्रामाणिक तरीके से किया गया।
यह हलफनामा सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन द्वारा दाखिल याचिका की सुनवाई के सिलसिले में पेश किया गया। आवेदन में मांग की गई है कि देश की शासन व्यवस्था के सम्बंध में टैप गई सभी बातचीत को सार्वजनिक कार्यक्षत्र में रखा जाना चाहिए।
पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने रिलायंस कम्युनिकेशन से पूछा था कि जब यह जाहिर हो गया था कि फोन टैप से संबंधित आवेदन पत्र काल्पनिक और गढ़ा हुआ था, क्योंकि इसमें वर्तनी और व्याकरण की कई अशुद्धियां थीं, तब उसने अमर सिंह का फोन टैप क्यों किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications