विवादास्पद कश्मीर नक्शा मामले में पीडीपी की आलोचना
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, "हम मांग करते हैं कि पीडीपी इस विवादास्पद नक्शे को वापस ले। पीडीपी द्वारा नक्शे में जम्मू एवं कश्मीर को अलग रंग में दिखाना बेहद आपत्तिजनक है।"
पीडीपी ने शनिवार को श्रीनगर में दिए गए एक पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन में अक्साई चीन को लाल रंग में चीन के हिस्से के रूप में जबकि पाक अधिकृत कश्मीर को हरे रंग में प्रस्तुत किया था।
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पीडीपी से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था।
तिवारी ने कहा, "भारतीय नक्शे के साथ छेड़छाड़ करने के बाद पीडीपी उस हिस्से को चीन में दिखाए जाने को तर्कसंगत बता रही है।"
अब्दुल्ला ने रविवार को यहां आयोजित एक पुलिस कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा था, "पीडीपी राज्य की भौगोलिक स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications