लालगढ़ हत्याकांड : 2 माकपा नेता गिरफ्तार
राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने लालगढ़ नरसंहार मामले में आरोपी दोनों फरार माकपा नेताओं के बारे में सूचना देने पर इनाम की घोषणा की थी।
सीआईडी के महानिरीक्षक-(प्रथम) निरंजन नरायण पाण्डे ने आईएएनएस को बताया,"गत सात जनवरी को हुए नरंसहार मामले में वांछित अबानी सिंह और अश्विनी चालक को सोमवार दोपहर बाद मिदनापुर शहर में गिरफ्तार किया गया।"
गौरतलब है कि गत सात जनवरी को नक्सल प्रभावित लालगढ़ इलाके के समीप नेतई गांव में माकपा समर्थित तत्वों की कथित गोलीबारी में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे।
अबानी और अश्विनी लालगढ़ माकपा स्थानीय समिति के सदस्य हैं। इस मामले में अन्य आरोपी लालगढ़ माकपा स्थानीय समिति के सचिव जॉयदेब गिरी, रथिन दंतपत, तपन डे और फूलोरा मंडल फरार हैं।
सीआईडी ने शनिवार को नरसंहार मामले में आरोपी छह लोगों की तस्वीर जारी की थी और इनके बारे में जानकरी देने वालों को 50,000 रुपये की इनाम राशि देने की घोषणा की थी।
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "खुफिया जानकारी मिली थी कि दोनों माकपा नेता मिदनापुर शहर में पिछले दो दिनों से छिपे हुए हैं। छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications