दुनिया का सबसे पुराना विवाह केक 113 साल का हुआ
लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे पुराना विवाह का केक 113 साल का हो गया है। ब्रिटेन के सिंहासन पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान 1898 में यह केक बना था। इस केक में नमी अब तक बरकरार है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए एक बम विस्फोट की वजह से इस केक में कुछ दरारें आ गई हैं और इसके ऊपर लगी सजावट भूरी पड़ गई है लेकिन इसमें नमी अब तक बरकरार है।
इस चार स्तरों वाले केक को 1964 तक एक बेकरी में प्रदर्शन के लिए रखा गया था। बेकरी के बंद होने पर और इसे हेम्पशायर के बेसिंगस्टोक स्थित विलिस संग्रहालय को सौंपे जाने तक इसे एक अटारी (छत) पर रखा गया था।
संग्रहालय निरीक्षक सू टेपलिस का कहना है, "बेकरी वाले की अविवाहित बेटी ने अपने जीवन के अंत में इसे दान में दे दिया था। उसे डर था कि कोई न कोई इस केक को खोज लेगा और सोचेगा कि उसका विवाह नहीं हो सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications