केवल 16 डॉलर में 5 हजार किलोमीटर की सैर

सिडनी, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में एक ऐसी कार बनाई गई है जिसमें आप केवल 16 डॉलर की राशि खर्च कर 5,000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। दरअसल यह कार पवन ऊर्जा से चलती है।

पवन ऊर्जा से चलने वाली दुनिया की पहली कार विंड एक्सप्लोरर सोमवार को पर्थ से एडिलेड और मेलबर्न होते हुए यहां पहुंची। इस कार ने तीन सप्ताह में केवल 16 आस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च कर 5,000 किलोमीटर दूरी की यात्रा तय की।

डिर्क गियन और स्टीफेन सिमरर करीब छह महीने से जर्मनी में इस कार पर काम कर रहे थे। इस कार को लिथियम-आयन बैटरियों से ऊर्जा मिलती है। ये बैटरियां पवनचक्की से रातभर में चार्ज (ऊर्जा ग्रहण करती हैं।) होती हैं।

गियन ने आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी को बताया, "हम यह दिखाना चाहते थे कि यह प्रौद्योगिकी कितनी अच्छी है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें इस पर संशय था और हम उन्हें यह बताना चाहते थे कि आप इसे कितनी कुशलता से बना सकते हैं।"

इस कार से कार्बन उत्सर्जन भी नहीं होता है। इसका वजन करीब 200 किलोग्राम है जबकि एक कार का औसत वजन करीब एक टन होता है।

आस्ट्रेलिया में अपनी यात्रा के दौरान इस कार ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

अभी सिर्फ नमूने के तौर पर यह कार बनाई गई है और अब तक केवल आस्ट्रेलिया में ही गम्भीरतापूर्वक इसका परीक्षण हुआ है। वैसे गियन को पूरा विश्वास है कि एक दिन पवन ऊर्जा से चलने वाली कारों का इस्तेमाल आम बात हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+