बर्लुस्कोनी ने महिलाओं को पुरुषों से चतुर बताया
रोम, 14 फरवरी (आईएएनएस)। इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का कहना है कि वह महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक चतुर व जिम्मेदार मानते हैं।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने एक टीवी चैनल पर कहा, "महिलाएं जानतीं है कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं। मैं हमेशा अपने व्यवसाय व अपनी सरकार में महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान देता हूं और उन्हें विशेष सम्मान भी देता हूं।" गौरतलब है कि बर्लुस्कोनी कई सेक्स कांड में फंसे हुए हैं।
रविवार को रोम व इटली के कई अन्य शहरों में हजारों इतालवी महिलाओं ने बर्लुस्कोनी के खिलाफ प्रदर्शन किए। उन्होंने बर्लुस्कोनी पर महिलाओं का निरादर करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।
मिलान के अभियोजक कार्यालय ने बर्लुस्कोनी पर मोरक्को में जन्मी करिमा अल महरोग को पैसा देकर उसके साथ यौन सम्बंध बनाने का आरोप लगाया है। अब 18 साल की हो चुकी करिमा उन दिनों 17 साल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications