राजग की हरियाणा में संप्रग विरोधी रैली 20 को
भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष कृष्ण पाल गुज्जर ने यहां संवाददाताओं को बताया, "संप्रग सरकार के खिलाफ 20 फरवरी को रोहतक में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इसमें राजग के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष व राजग के संयोजक शरद यादव सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।"
उन्होंने कहा, "संप्रग सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। खाद्य महंगाई आसमान छू रही है। इस सरकार की गलत नीतियों को खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। हम अपनी रैली में सरकार में हुए घोटालों को मुख्य रूप से उठाएंगे।"
गुज्जर ने इस मौके पर हरियाणा सरकार की भू अधिग्रहण नीति की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "कुछ कांग्रेसी नेता तक मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा अपनाई गई भू अधिग्रहण नीति की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार इस पर अड़ी हुई है। इस नीति से अंतत: किसानों को ही नुकसान हो रहा है और वे अपनी खेतिहर जमीन को सस्ते दामों पर बेचने को बाध्य हो रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications