डीआरडीओ का मच्छर निरोधक लांच
सैन्य अनुसंधान से बने इस उत्पाद को यहां सोमवार को एक व्यावसायिक उत्पाद के रूप में पेश किया गया। देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने निजी कम्पनी ज्योति लैबोरेटरीज लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से इस उत्पाद को पेश किया है।
डीआरडीओ के ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीआरडीई) ने इसे विकसित किया है। यह उत्पाद डाईइथाइल फिनाइल एसीटामाइड (डेपा) फार्मूले पर आधारित है और इसे मुख्य रूप से दूरस्थ इलाकों में तैनात भारतीय सेना के जवानों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।
डीआरडीओ के मुख्य अनुसंधान एवं विकास नियंत्रक (एरोनॉटिक्स एंड सर्विसेज इंटरेक्शंस) सी.के. प्रहलाद ने इस अवसर पर यहां बताया, "यह मूल रूप से घरों से बाहर इस्तेमाल होने वाला मच्छर निरोधक है जबकि बाजार में अब तक जो मच्छर निरोधक उपलब्ध हैं उन्हें घरों के अंदर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मच्छर मरते नहीं हैं बल्कि वे इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति से दूर रहते हैं।"
ज्योति लैबोरेटरीज 'मैक्सो सेफ एंड सॉफ्ट' का प्रचार करेगी, इसे तीन रुपये में खरीदा जा सकेगा। 'मैक्सो मिलिट्री' 36 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके इस्तेमाल से छह से लेकर आठ घंटे तक मच्छरों से बचाव हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications