राहुल शिलांग में छात्रों से मिले
राहुल ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से रूबरू हुए। इससे पहले राहुल को ऐसे ही एक अन्य कार्यक्रम के तहत सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाना था लेकिन उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया।
कार्यक्रम के संयोजक जी. कृष्णन ने बताया कि राहुल ने छात्रों से भ्रष्टाचार, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से लेकर आतंकवाद के मुद्दे पर गम्भीरता से बातचीत की।
सुरक्षा कारणों की वजह से पत्रकारों को कार्यक्रम से अलग रखा गया। छायाकारों को केवल 10 मिनट का समय दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications