पाकिस्तान में खदान हादसा, 2 चीनी इंजीनियरों की मौत
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक रविवार को किला सैफुल्लाह जिले में क्रोमाइट की खदान में हुए हादसे में दो चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक घटना के समय दोनों इंजीनियर खदान में ही काम कर रहे थे। खदान का एक हिस्सा अचानक ढह गया और दोनों मलबे में दब गए। सिर में गम्भीर चोट आने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
एक अधिकारी हामिदुल्लाह नासार ने बताया, "दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें चीन भेजने के लिए क्वेटा ले जाया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications