संदिग्ध हालत में मिला सेवानिवृत्त अधिकारी का शव
शहर के कैंट थाना क्षेत्र की रजही रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह आईएएफ के सेवानिवृत्त एयरमैन राज किशोर यादव (65) का शव बरामद किया गया।
कैंट थाने के कार्यवाहक प्रभारी आर. के. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यादव की हत्या की गई या स्वाभाविक मौत हुई है। उनके शरीर पर चोट के कुछ निशान हैं।
सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक यादव समीप के नंदानगर इलाके में रहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications