चीन ने वेलेंटाइंस डे पर चेतावनी जारी की

चाइना नेशनल कम्प्यूटर वायरस इमर्जेसी रेस्पांस सेंटर ने कम्प्यूटर उपयोगकर्ताओं को चेतावनी जारी हुए सोमवार को एक संदेश जारी किया कि उन्हें विषय वाली पंक्ति में वेलेंटाइंस डे संदेश लिखे स्पैम मेल नहीं खोलने चाहिए।

समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार इस तरह के मेल्स में "वॉर्म अंडरस्कोर ब्लेबला डॉट बी", "वीबीएस अंडरस्कोर आईलवयू" और "वीबीएस अंडरस्कोर वेलेंटाइन डॉट ए" जैसे वायरस हो सकते हैं।

सेंटर ने ऑनलाइन खरीददारी करने वालों को भी चेताया है कि वेलेंटाइंस डे के सामान का आर्डर देते समय उन्हें सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कुछ आकर्षक विज्ञापन बोगस हो सकते हैं और उससे कम्प्यूटर को नुकसान पहुंच सकता है।

'चाइना डेली' ने कहा है कि इंटरनेट फोरम और ऑनलाइन चैटिंग टूल्स के जरिए भी वायरस फैल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+