कुरैशी के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
दरअसल, कुरैशी ने कहा था कि लाहौर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला अमेरिकी नागरिक डेविस को बचाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उनपर दबाव डाला था और कहा था कि वह डेविस को राजनयिक प्रतिरक्षा मुहैया करवाएं, जिसे कुरैशी ने खारिज कर दिया।
सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कुरैशी द्वारा इस बयान को सार्वजनिक किए जाने को काफी गम्भीरता से लिया है।
पीपीपी की सूचना सचिव फौजिआ वहाब ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री का पार्टी में कोई भविष्य नहीं है। मंत्रालय बदले जाने के कारण कुरैशी और पार्टी नेतृत्व के बीच पिछले सप्ताह से मतभेद पैदा हो गया है।
वहाब ने समाचार समूह 'डॉन' से कहा, "पार्टी अनुशासन तोड़ने और उसके नेतृत्व का अपमान करने के कारण कुरैश्ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में कुरैशी की भूमिका सवालों से घिरी है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की विदेश यात्रा को लेकर मीडिया में आलोचनाएं हो रही थी तब कुरैशी राष्ट्रपति के समर्थन में नहीं आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications