लुटेरों ने 10 भारतीयों सहित पोत अगवा किया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पोत पर 13 ईरानी और 10 भारतीय नागरिक सवार हैं। पोत जब उत्तरी अरब सागर में ओमान के मसीरा से पूर्व लगभग 350 मील की दूरी पर था, तभी उसने संकट का संकेत भेजा था। पोत सिंगापुर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए जा रहा था।
ईयूनवफॉर ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "संकट का संकेत भेजे जाने के बाद से पोत से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है और एमवी सिनिन ने अब अपना रास्ता सोमाली तट की ओर मोड़ लिया है।" स्थिति पर बराबर नजर रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications