दिल्ली में बारिश के आसार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिसकारण कई इलाकों में दिन में बारिश होने की सम्भावना है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।"
विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आद्र्रता का स्तर घटकर 73 फीसदी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications