212 अंकों के उछाल के साथ खुला सेंसेक्स
मुम्बई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 211.55 अंक उछलकर 17940.16 पर जबकि निफ्टी सूचकांक 30.25 अंक चढ़कर 5340.25 पर खुला।
सुबह करीब 9.25 बजे बम्मबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 195.78 अंकों की बढ़त के साथ 17924.39 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 57.30 अंकों की बढ़त के साथ 5367.30 पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी थी। तेल एवं गैस सेक्टर को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टरों में तेजी का रुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications