अभी भी मिस्र में हैं मुबारक: अहमद शफीक
काहिरा, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के प्रधानमंत्री अहमद शफीक ने कहा है कि राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद हुस्नी मुबारक अभी भी देश में ही हैं। उन्होंने कहा कि वह शर्म-अल-शेख के रेड सी रिजॉर्ट में हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, "प्रधानमंत्री अहमद शफीक ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक अभी भी शर्म-अल-शेख में ही हैं।"
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद मुबारक राजधानी काहिरा छोड़कर अपने परिवार के साथ शर्म-अल-शेख चले गए थे। मुबारक के इस्तीफे के बाद वहां की सत्ता की शक्ति सेना के हाथों में चली गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications