उप्र में हेरोइन के साथ 8 गिरफ्तार
जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कारवाई बल (एसओजी) ने संयुक्त रूप से मिलकर आठ तस्करों को दबोच लिया। इनकी उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार सभी युवक जिले में ही विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।
नंदगंज थाना प्रभारी जे. एन.तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि तस्कर बिहार से हेरोइन लेकर दिल्ली में अपने ग्राहकों को आपूर्ति करने की फिराक में थे लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे बिहार के एक गिरोह के लिए काम करते थे और वहां से नशीले पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, उत्तराखण्ड और हरियाणा में आपूर्ति करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications