जिग्सी को इंडियन एंजेल नेटवर्क से मिला कोष

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। विकासशील देशों में बेतार युक्तियों के लिए एडेप्टिव वीडियो स्ट्रीमिंग प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कम्पनी जिग्सी ने सोमवार को घोषणा की कि उसे भारतीय कम्पनी इंडियन एंजेल नेटवर्क से सीरीज ए फंडिंग मिल गई है।

जिग्सी ने अपने ओटावा स्थित कार्यालय से बांग्लादेश और भारत में एडेप्टिव वीडियो स्ट्रीमिंग प्रौद्योगिकी का सफल परीक्षण किया था। इस प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से कम-बैंडविड्थ वाले वातावरण में भी लगातार वीडियो तरंगें भेजी जा सकती हैं। कम्पनी की स्मार्ट क्लाइंट प्रौद्योगिकी के जरिए फोन पर भी वीडियो तरंगें प्राप्त करना सम्भव है।

जिग्सी इंडियन एंजेल नेटवर्क से मिले कोष का इस्तेमाल भारत में उपस्थिति दर्ज कराने और भारत व अन्य पड़ोसी देशों में अपनी मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने के लिए करेगी।

जिग्सी के सह-संस्थापक व सीईओ रे न्यूअल कहते हैं, "वीडियो एक ऐसा माध्यम है जिसमें मनोरंजन करने, सूचना देने और दुनिया को जोड़ने की शक्ति है। जिग्सी का लक्ष्य ऐतिहासिक रूप से आर्थिक व प्रौद्योगिकी सम्बंधी बाधाएं झेल रहे देशों की वीडियो सामग्री तक पहुंच बनाना है। इंडियन एंजेल नेटवर्क के रूप में हमें ऐसा भागीदार मिला है जिसकी बाजार सम्बंधी विशेषज्ञताओं का हम अपने लक्ष्य को पूरा करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+