फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
रमल्ला, 14 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलाम फैयाद ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया, ताकि नई सरकार का गठन सम्भव हो सके।
फिलीस्तीनी नेशनल अथॉरिटी (पीएनए) के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने फैयाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें नई सरकार गठित करने के लिए कहा है। यह जानकारी अब्बास के कार्यालय के सूत्रों ने दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सरकार, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के मकसद से लिए गए कई सारे निर्णयों को लागू करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।
सूत्रों ने कहा, "सरकार स्थानीय, संसदीय एवं राष्ट्रपति चुनावों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।" फिलीस्तीनी नेतृत्व ने घोषणा की थी कि सितम्बर तक राष्ट्रीय चुनाव कराए जाएंगे, लेकिन गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले संगठन हमास ने मौजूदा हालात में नए चुनाव को खारिज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications