राजा, बलवा की सीबीआई हिरासत बढ़ी
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा और डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक शादि उस्मान बलवा की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हिरासत अवधि क्रमश: तीन और चार दिन के लिए बढ़ा दी।
यह आदेश सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी ने दिया।
इससे पहले 10 फरवरी को अदालत ने राजा और बलवा दोनों को चार दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा था। लेकिन जांच एजेंसी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के सिलसिले में इन दानों से पूछताछ के दौरान 'षड्यंत्र का पता लगा पाने' में कामयाब नहीं हो पाई।
सीबीआई के अनुसार बलवा की कम्पनी स्वान टेलीकॉम (मुम्बई की डीबी रियल्टी कम्पनी का एक हिस्सा) की स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित तौर पर पैरवी की गई। कहा गया है कि इस घोटाले से राजकोष को 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications