राहत फतेह गिरफ्तार, रिहाई की कोशिश में जुटा पाक (लीड-1)
डीआरआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राहत फतेह अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज (सोमवार) पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा।
फतेह को रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उनके 15 साथियों के पास से एक लाख डॉलर से अधिक की अघोषित विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी। वे सभी एक सम्मान समारोह और एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पाकिस्तान लौट रहे थे।
अधिकारी के मुताबिक डीआरआई के अधिकारियों ने देर रात तक राहत से पूछताछ की गई।
महान गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में काफी लोकप्रिय हैं।
इस बीच, राहत फतेह अली खान की रिहाई के लिए पाकिस्तान ने गम्भीर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विदेश सचिव सलमान बशीर ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सबरवाल को तलब कर उनसे रविवार आधी रात तक इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय राजदूत से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित कराएं कि अली से पूछताछ के दौरान कोई अधिकारी उनके साथ गलत व्यवहार न करे।
बशीर ने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहीद मलिक से बात कर राहत की तुरंत रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को औपचारिक तौर पर भारतीय विदेश विभाग के समक्ष उठाना चाहिए।" उन्होंने इस बारे में ताजा जानकारी के लिए भारतीय अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में बने रहने को कहा।
इससे पहले आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने शाहीद मलिक को बुलाकर अली को सभी कानूनी और अन्य तरह की मदद देने का निर्देश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications