उप्र में बलात्कार के आरोप में किशोर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के डलमऊ इलाके में सराय दिलावर गांव की है, जहां राजू (बदला नाम) को गांव की ही एक 15 वर्षीय किशोरी शिखा (बदला नाम) के साथ बलात्कार करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
राजू ने कथित रूप से शनिवार रात शिखा के घर घुसकरो उस समय बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी।
डलमऊ कोतवाली प्रभारी लोकनाथ वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि घटना के बाद से ही फरार आरोपी राजू को सोमवार को पास के ही एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications