प्रधानमंत्री से मिलेंगे उल्फा नेता

एक अधिकारी ने कहा कि उल्फा अध्यक्ष अरविंद राजखोवा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मनमोहन सिंह से, उनके सात रेस कोर्स मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात करेगा।

अधिकारी ने कहा कि यह मुलाकात, पिछले सप्ताह उल्फा और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच हुई पहले दौर की औपचारिक शांति वार्ता के बाद एक प्रकार की परिचय सम्बंधी मुलाकात होगी।

उल्फा के इस दल ने पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम और केंद्रीय गृह सचिव जी.के.पिल्लई से भी मुलाकात की थी।

दोनों पक्षों ने शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए गृह सचिव जी.के.पिल्लई के नेतृत्व में सात सदस्यीय एक कोर समूह गठित करने का निर्णय लिया है।

यह समूह शिविरों, आत्मसमर्पण नीति, हथियारों को जमा करने और राज्य में शांति बनाए रखने के अन्य मुद्दों पर चर्चा करेगा।

इस समूह के पास समन्वयक के रूप में संयुक्त सचिव (पूर्वोत्तर) होगा और इसमें उल्फा के तीन सदस्य तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि असम के एक सबसे बड़े विद्रोही संगठन, उल्फा ने असमी नागरिकों के लिए एक अलग देश की मांग को लेकर 1979 से लड़ाई लड़ी है।

असम में सरकारी बलों और विभिन्न विद्रोही संगठनों के बीच लड़ाई में कम से कम 10,000 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश नागरिक रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+