छात्र के बैग में मिला जहरीला सांप
भीमटांगी इलाके में शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक छात्र के बैग से सांप मिलने की वजह से अन्य छात्रों और विद्यालय के कर्मचारी घबरा गए।
छात्र के पिता बनमाली दास ने आईएएनएस को बताया कि चिरंजीब दास रोज की तरह विद्यालय गया हुआ था और अपनी कक्षा में पढ़ रहा था।
उन्होंने बताया, "उसी दौरान शनिवार दोपहर करीब 12.30 एक शिक्षिका कक्षा में आईं और छात्रों से अपनी पुस्तकें खोलने को कहा। मेरे बेटे ने जैसे ही बैग खोला उसे कुछ मुलायम जैसी चीज से स्पर्श होने का एहसास हुआ। बैग में मेंढक होने की आशंका पर उसने अपने अध्यापिका को इस बारे में बताया।"
इसके बाद शिक्षिका ने बैग लेकर एक दूसरे शिक्षक से दिखाया जिसे खोलने के बाद उसमें से एक जहरीला 'रसेल' सांप निकला। 'रसेल' जहरीला और खतरनाक सांप होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications