बुद्धदेब ने कार्यकताओं से कहा, अहंकार से बचें
कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्ध भट्टाचार्य ने स्वीकार किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अहंकार के कारण वाम मोर्चा सरकार और लोगों के बीच फासला बढ़ा है।
भट्टाचार्य ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों तक पहुंचें और उन्हें अपनी 'धौंस' न दिखाएं।
यहां के ब्रिगेड परेड मैदान में वाम मोर्चा की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह 'कुछ विदेशी एजेंसियों' तथा 'विभाजक तत्वों' को सहयोग दे रही है।
उन्होंने कहा, "हमने कुछ भूल की हैं। हमने उससे सबक भी लिया है। हमारे कुछ नेता अहंकारी प्रवृत्ति के हैं। लेकिन हमारे पास बड़ी संख्या में अच्छे कार्यकर्ता भी हैं, जिन्होंने लोगों के लिए कार्य किए हैं। कुछ नेताओं के कारण हमारी पार्टी की बदनामी हो रही है।"
भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से कहा, "लोगों पर धौंस जमाने का प्रयास न करें। लोगों से सिर झुकाकर बात करें, उनकी बातों को धर्य से सुनें..अहंकार से बचें..लोगों से स्नेहपूर्वक बात करें, उन तक पहुंचें और उनसे घुलें-मिलें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications