जोधपुर में पेयजल आपूर्ति पर खर्च होंगे 740 करोड़ रुपये

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि फ्रांस के सहयोग से जोधपुर शहर के लिए पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण योजना बनाई गई है, जिस पर 740 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गहलोत ने रविवार को जोधपुर के डिगाड़ी कला में पुनर्गठित जलप्रदाय योजना (जोधपुर शहर) के अंतर्गत पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए 18.70 करोड़ रुपये के कार्यो का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जब पहली बार जोधपुर आए, तब स्टेडियम ग्राउंड में हमने उनसे घोषणा करवाई थी कि इंदिरा गांधी नहर का पानी जोधपुर लाया जाएगा। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद इंदिरा गांधी नहर से 208 किलोमीटर लम्बी नहर बनाकर उसका पानी जोधपुर लाने का सपना साकार हुआ।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की कमी के कारण तीन बार जोधपुर शहर को खाली करने की नौबत आई। पहली बार रामपुरा मथानिया, से दूसरी बार रणसी से पानी लाया गया। इसके अलावा रेलगाड़ी से पानी मंगवाया गया। भारत सरकार की कम्पनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जोधपुर शहर में जलापूर्ति के लिए बड़े-बड़े पाइप बनाकर दिए तथा दिल्ली के अखबारों में विज्ञापन छपवाए तथा रणसी से पानी लाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+