कश्मीर में विस्फोट, 2 बच्चों की मौत
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालरू गांव में बिस्माह (13) और उसके भाई नूर मोहम्मद (15) की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चों और एक 40 वर्षीया महिला विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायल बच्चों को शौरा चिकित्सा संस्थान में और महिला को शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चों ने दिन के समय विस्फोटक उपकरण को एक खेत से उठाया था। इसे लेकर वे घर जा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मालरू गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो विदेशी पर्यटक मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications