नक्सलियों के साथ शांति वार्ता का यह बेहतर समय : अग्निवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगवा किए गए पांच पुलिसकर्मियों की 18 दिन बाद सकुशल रिहाई के अगले दिन शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने मुख्यमंत्री रमन सिंह से कहा कि नक्सलियों के साथ शांति वार्ता शुरू करने का 'यह बेहतर समय' है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अग्निवेश ने कहा, "नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों की सुरक्षित रिहाई के बाद ताजा शांति वार्ता शुरू करने का माहौल बना है। इस दिशा में पहल करने के लिए यह बेहतर समय है।"

यह बताते हुए कि प्रस्ताव आने पर वह एक बार फिर शांति वार्ता में मध्यस्थता करने को तैयार हैं, उन्होंने कहा, "हमारा देश पाकिस्तान, अलगाववादी समूहों और यहां तक कि आतंकियों के साथ वार्ता कर सकता है तो हम अपने भाइयों और बहनों के साथ वार्ता क्यों नहीं कर सकते।"

उनके सुझाव के जवाब में रमन सिंह ने कहा, "हम ऐसी पहल का स्वागत करेंगे, क्योंकि हमारा भी यही मानना है कि इस तरह की सभी समस्याओं का हल वार्ता के जरिए ही निकल सकता है। यदि सरकार को प्रस्ताव मिलता है तो हम कदम बढ़ाने से नहीं हिचकेंगे। हमारा लक्ष्य शांति सुनिश्चित करना और लोगों के कल्याण के लिए विकास की प्रक्रिया में तेजी लाना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+