जेजीएम हिंसा रोके : बुद्धदेब भट्टाचार्य
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में जारी अशांति के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि इस मुद्दे का समाधान हिंसा से नहीं बल्कि बातचीत से हो सकता है। एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "दार्जिलिंग में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों से मैं कहूंगा कि वे बातचीत के लिए आगे आएं क्योंकि राजनीतिक बातचीत से ही समस्या का समाधान हो सकता है।"
उन्होंने कहा, "वहां कुछ हिंसा हुई है लेकिन हिंसा से किसी समस्या का हल नहीं हो सकता। हम समस्या के हल के लिए बातचीत करना चाहते हैं।"
उल्लेखनीय है कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) एक पृथक गोरखालैंड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसके लिए उसने दार्जिलिग में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। गत आठ फरवरी को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प में जीजेएम के दो समर्थकों की मौत हो गई। जबकि पुलिस की गोलीबारी में घायल एक महिला समर्थक ने शनिवार को दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि हालात का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार विजय मदन शनिवार को दार्जिलिंग पहुंचे। जीजेएम के बंद का यह चौथा दिन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications