महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चों को जन्म
पिथौरागढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बृजमोहन सिंह टोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत हडयात थर्प निवासी गोविंद सिंह कार्की की पत्नी पुष्पा शनिवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। वहां उसने कुछ समय बाद एक शिशु को जन्म दिया। शिशु के जन्म लेते ही पुष्पा को फिर से प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने लगातार दो और शिशुओं को जन्म दिया।
उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं में एक लड़का और दो लड़की हैं। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वे स्वस्थ पाए गए। उन्होंने बताया कि कार्की दंपति को पहले से एक लड़का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications