ईरान में अब्बासी बने नए परमाणु प्रमुख
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संगठन के पूर्व प्रमुख अली अकबर सलेही को देश का नया विदेश मंत्री बनाए जाने से यह पद रिक्त था।
पिछले वर्ष नवंबर में परमाणु वैज्ञानिक और विश्वविद्यालय में प्रवक्ता अब्बासी (52) की हत्या करने का प्रयास किया गया लेकिन वह इसमें बच गए। इसके बाद से उन्हें राष्ट्रीय नायक के रूप में देखा जाने लगा।
अब्बासी ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के तकनीकी पहलुओं के प्रभारी होंगे। वह अन्य देशों के साथ परमाणु वार्ताओं में शामिल नहीं होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications