हिमाचल में 4 लाख छात्रों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिमला, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 3़ 97 लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने यह जानकारी रविवार को चम्बा के बचत भवन में आयोजित 'प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।

धूमल ने चम्बा के राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित जनजातीय छात्रावास तथा छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हरदासपुरा ट्रीटमेंट प्लांट सहित अतिरिक्त ग्रैविटी जलापूर्ति योजना का लोकार्पण भी किया। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त खंड भवन की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थ्य योजना' शुरू की है, जिसके तहत विद्यार्थियों में बीमारियों की लक्षणों की जांच कर उन्हें समय पर उचित उपचार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चिकित्सक दलों द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के प्रति वचनबद्ध है तथा लोगों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

प्रो़ धूमल ने कहा कि प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर, 2010 को शुरू की गई 'अटल स्वास्थ्य योजना' के तहत मौजूदा 50 रोगी वाहनों के बेड़े में 21 और एम्बुलेंस शामिल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 21 एम्बुलेंसों वाले इस बेड़े को 15 फरवरी को धर्मशाला से रवाना किया जाएगा, जिनमें से पांच रोगी वाहनों को आपातकालीन सेवा के लिए चम्बा जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने के लिए 31 मार्च तक 108 एम्बुलेंस तैनात किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+