पत्नी के भाग जाने पर 3 बच्चों को मार डाला
बिलासपुर के पुलिस प्रमुख अजय यादव ने आईएएनएस को बताया, "यह एक क्रूर एवं दिल दहला देने वाली हत्या है। मनोज सूर्यवंशी ने स्कूल से घर लौट रहे अपने तीन बच्चों अजय (9), साक्षी (7) और विजय (5) को फुसला कर रतनपुर के बाहरी क्षेत्र के एक खेत में ले गया।"
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "मनोज ने वहां तीनों बच्चों की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तीनों बच्चों का शव बरामद किया।"
उन्होंने बताया कि मनोज ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी उसके भाई के साथ भाग गई। इससे गांव में उसकी बेइज्जती हुई। इस वजह से उसने तीनों बच्चों को मार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications