बहराइच में तेंदुए के शावक का शव मिला
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि शावक का शव नहर में तैरता पाया गया। शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत संभवत: तीन दिन पहले हुई है।
सिंह ने कहा कि प्रारम्भिक तौर पर शावक की मौत में शिकारियों का हाथ नहीं लग रहा है, क्योंकि उसके पंजे और खाल जस की तस हैं। शिकारी तेंदुओं का शिकार अक्सर उसके पंजों और खाल के लिए करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications