ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने जान दी

झांसी, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने कथित तौर पर अपने किराएदार की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदखुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक झांसी के सीपरी बाजार इलाके में अपने किराएदार भूपेंद्र द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर अजय यादव (30) ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

सीपरी बाजार थाना प्रभारी के.एल. सागर ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि अजय के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि किराएदार की पत्नी से उसका अवैध सम्बंध था। किराएदार ने उसके कृत्य की वीडियो रिकार्डिग कर ली थी और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। किराएदार उससे दो बार अस्सी-अस्सी हजार रुपये भी वसूल कर चुका है और फिर रुपये की मांग कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की सोची।

सागर ने बताया कि आरोपी किराएदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+