दोस्त की हत्या कर शव रजाई में छुपाया, गिरफ्तार
कानपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपने आभूषण व्यवसायी दोस्त की हत्या कर उसके शव को रजाई में लपेटकर बिस्तर के नीचे छुपाकर रख दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।
यह घटना शहर के बर्ला इलाके में हुई, जहां दिनेश कुमार को अपने दोस्त सुशील सोनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दिनेश ने गुरुवार को सुशील को अपने घर बुलाकर एक सहयोगी की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रजाई में लपेटकर बिस्तर के नीचे रख दिया।
बर्ला थाना प्रभारी डी.डी.सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि तीन दिन से लापता सुशील के बारे में शक के आधार पर जब दिनेश से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसके घर से शव बरामद किया गया।
सिंह ने कहा कि फिलहाल हत्या का मकसद साफ नहीं हो पाया है, जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दिनेश के फरार सहयोगी की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications