सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के लिए आएंगे महत्वपूर्ण मामले
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय इस सप्ताह सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले के गवाह तुलसीराम प्रजापति की हत्या और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह के अनधिकृत फोन टैपिंग मामलों की सुनवाई कर सकता है।
न्यायालय गुरुवार को प्रजापति की माता नर्मदा बाई की याचिका पर सुनवाई कर सकता है। वर्ष 2005 में शेख के अपहरण और उसकी हत्या मामले में प्रजापति को एक प्रमुख गवाह माना जाता था। प्रजापति कथित रूप से पुलिस की गोली से मारा गया।
न्यायमूर्ति पी. सथशिवम और न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की पीठ नर्मदा की याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच रिपोर्ट पर सुनवाई करेगी। नर्मदा की माता का आरोप है कि 26 दिसम्बर 2006 को पुलिस ने एक फर्जी मुठभेड़ में उसके बेटे की हत्या कर दी।
सोमवार को न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति अशोक कुमार गांगुली की पीठ सपा के पूर्व नेता अमर सिंह के फोन टैपिंग मामले की सुनवाई करेगी।
वरिष्ठ वकील सी.ए. सुंदरम इस मामले में शामिल दूरसंचार कम्पनी का पक्ष रखेंगे। इसके पहले की सुनवाई में न्यायालय ने फौन टैपिंग मामले को गंभीरता से लेते टिप्पणी कर चुका है कि इससे सुरक्षा को 'गंभीर खतरा' है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications