इराक आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या 33 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई और 27 अभी घायल हैं। शनिवार को अधिकारियों ने बताया था कि इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई 22 घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक बस शिया तीर्थयात्रियों को समारा स्थित दो बड़ी मस्जिदों का दर्शन कराने ले जा रही थी। आत्मघाती हमलावर इसी बस में सवार था। उसने विस्फोटकों से युक्त बेल्ट पहन रखी थी।
ज्ञात हो कि इमाम अल-हसन-अल-अस्कारी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में शिया तीर्थयात्री शहर का दौरा करते हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को समारा जाने वाले शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर किए गए एक कार हमले में छह लोग मारे गए थे और 40 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications