मेघालय में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल
शिलांग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सोमवार को मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचेंगे और नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (नेहू) के छात्रों से रूबरू होंगे। सोमवार को ही वह मिजोरम की राजधानी आईजोल का भी दौरा करेंगे।
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी जी. कृष्णन ने आईएएनएस को बताया, "राहुल गांधी कई मुद्दों पर छात्रों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।"
राहुल सोमवार को लगभग 12 बजे सिक्किम की राजधानी गंगटोक स्थित उमरोई हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सीधे विश्वविद्यालय का रुख करेंगे।
राहुल की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक एम. खारक्रांग ने बताया, "हमने सुरक्षा बढ़ा दी है।" एक विशेष सुरक्षा दस्ता यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications