इजरायल में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति को मंजूरी
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंत्रिमंडल की बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से गांज की नियुक्ति के पक्ष में मतदान किया।
ज्ञात हो कि सेना प्रमुख पद के पहले उम्मीदवार योव गलांट के अंतिम समय में अयोग्य हो जाने पर गांज को यह मौका मिला। गलांट पर एक निजी रीयल एस्टेट घोटाले में संलिप्तता का आरोप है।
उप सेना प्रमुख गांज (51) वर्ष 2000 में इजरायल के खिलाफ उठे दूसरे फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान वेस्ट बैंक प्रभाग के कमांडर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्हें वर्ष 2005 में ग्राउंड फोर्सेज कमांड का प्रमुख नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications