राहत फतेह अली खान हिरासत में लिए गए
सूत्रों ने बताया, "खान कराची से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। निदेशालय को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर उसने कार्रवाई की।"
सूत्रों ने बताया कि गायक के पास भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा थी जिसके बारे में उन्होंने आव्रजन अधिकारियों को नहीं बताया था। खान के साथ आए दो अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है।
हवाई अड्डे पर मौजूद सीमा शुल्क अधिकारी अब खान के साथ पूछताछ करेंगे जिसमें धनराशि के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
राहत फतेह अली खान ने बालीवुड के लिए कई गाने गाए हैं। पिछले साल उन्हें 'इश्किया' फिल्म के गाए गाने 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुका है।
खान के साथ पिछले साल एक विवाद और जुड़ा था जब गुड़गांव में एक कार्यक्रम के आयोजकों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें कहा गया था अनुबंध के बावजूद वह कार्यक्रम में नहीं आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications