आम दर्शकों के लिए मंगलवार से खुलेगा 'मुगल गार्डन'
'मुगल गार्डन' 16 मार्च तक जनता के लिए खुला रहेगा। गार्डन सोमवार को छोड़कर बाकी छह दिनों सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। हालांकि शाम चार बजे के बाद उद्यान में प्रवेश बंद हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आयाताकर 'मुगल गार्डन' का डिजाइन सर एडविन लुटियंस ने तैयार किया था और इसे राष्ट्रपति भवन के आंगन में बनाया गया है।
'मुगल गार्डन' 15 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें विभिन्न तरह के फूल मसलन गुलाब, ट्यूलिप खिले हुए नजर आएंगे।
सुरक्षा कारणों की वजह से पानी का बोतल, कैमरा, मोबाइल फोन छतरी, रेडियो, हथियार और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर रोक है।
दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के गेट नम्बर 35 से उद्यान में दाखिल होना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications